![]() |
Lucky Charms |
लक की सबसे पुरानी और भरोसेमंद वस्तुओं में से एक शूहॉर्स
सौभाग्यशाली होने के साथ-साथ एक रक्षक का भी काम करता है। घर के दरवाजे पर लगा
ये लकी सिंबल घर और ज़मीन को अजनबियों की बुरी नज़र से दूर रखता है। ऊपर की ओर या यू
शेप में लगाने पर यह आपके लिए लक को जमा करता है और नीचें की ओर मुहं किये ये
आप पर और आपके परिवार पर भाग्य की बरसात कर सकता है। लोहे का बना होने के कारण लम्बे
समय तक यह अनलक को दूर रखता है। शू हॉर्स की तस्वीर भी इस्तेमाल की जाती है लेकिन
दरवाजे पर लगाना ही बेहतर माना जाता है।
भाग्य के सितारें चमकाने का एक आसान उपाय है रैबिट फुट। जो अच्छे
भाग्य के साथ-साथ अजनबियों से सुरक्षा भी करता है। रैबिट की खूबियों में उसकी रफ़्तार
और खतरे को देख कर जल्द से जल्द उससे दूर होना सबसे ज्यादा ख़ास है, जो इसे और फलदायक
बनाती है। बिना संतान के माता-पिता की उम्मीद तक पूरी की जा सकती है। इसे
गले में या की-चैन में डाल कर अपने पास रखा जा सकता है।
सौभाग्य की जरुरत सिर्फ घर को ही नहीं आपके ऑफिस को भी होती
है। इंडोर प्लांटिंग इस समस्या को दूर कर सकती है, जिसमे लकी बंबू आपकी मदद कर सकता
है। ये एक ऐसा प्लांट है जो कम देखरेख में भी काफी शुभ साबित होता है। लकी बम्बू
के लिए पूर्व दिशा सही रहती है। यह बुरी ऊर्जा को अच्छी(सकारात्मक) ऊर्जा में
बदल कर आपके भाग्य, रिश्तों, और समृद्धि को बढाता है। लकी बम्बू पर बंधा लाल रिबन
इसके लक को दोगुना बढ़ा सकता है।
सिक्के हमेशा से ही समृद्धि के प्रतीक माने गए है। हफ्ते की शुरुआत
यानि सोमवार के दिन अगर कोई एक सिक्का आपको देता है तो वो कॉइन आपका पूरा
हफ्ता लकी बना सकता है। म्य्स्टिक नॉट के साथ बंधे सिक्के घर या ऑफिस में लगाने से
आर्थिक/ रूपए पैसों से जुडी तंगी दूर हो सकती है। इसके लिए दक्षिण-पूर्व दिशा ठीक रहती
है। रसोई घर में किसी जार में सिक्के डाल कर रखना भाग्यशाली साबित होता है। खाली
जेब में रखे गए सिक्के नए सिक्को को आकर्षित करते है। इसलिए किसी भी नए बैग, कपड़े या
पर्स में सिक्का रखना शुभ होता है।
ताक़त, लम्बी आयु, शुभता, धेर्य और खुशहाली का सूचक लकी चार्म टर्टल
आपके घर या ऑफिस के लिए भाग्यशाली हो सकता है। टर्टल पैसों को अपनी ओर आकर्षित
करता है और असफलता को सफलता में बदल सकता है। चाइना में इन्हें काला जादू करने या उसका
असर कम करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ये बुरी शक्तियों से रक्षा करने का काम
भी करता है।
अपने नाम की ही तरह गोल्ड फिश भाग्य को भी सोने की तरह चमका
सकती है। ख़ास कर इसके जरिये शादीशुदा रिश्ते में प्यार और सौभाग्य को बनाए रखा
जा सकता है। गोल्ड फिश हमेशा तोहफे के रूप में ही दी जाती है, खुद खरीदने पर इनका उतना
फायदा नहीं मिल पाता। घर या ऑफिस के उत्तर या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना उचित
होता है।
लकी चार्म डॉलफिन दोस्ती, समझदारी, संपत्ति और अच्छे भाग्य की प्रतीक है।डॉलफिन का इंसान के प्रति फ्रेंडली नेचर इसे लकी होने के लायक बनाता है। अपने रिश्ते या दोस्ती को और मजबूत करने के
लिए गिफ्ट के तौर पर इसका स्टेचू या की चेन दिया जा सकता है।
लाफिंग बुद्धा की मूर्ति या फोटो समृद्धि को बढ़ाने का कारगर
उपाय है। लाफिंग बुद्धा की अलग-अलग प्रतिमाओं के अपने अलग-अलग गुण है। जिसमे धन, सुख-शान्ति
और बुरी ऊर्जा को ख़त्म करना मुख्य है। लाफिंग बुद्धा को मेनडोर के सामने नहीं
रखना चाहिए, लिविंग एरिया में अन्दर की और मुंह करके रखा जा सकता है। बुद्धा का मोटा
पेट भाग्य को चमकाने का काम भी करता है बस एक बार सहलाने की देर है।
फोर लीफ क्लोवर लकी चार्म इसकी
चारों पत्तियां चार अलग-अलग गुणों को दिखाती/दर्शाती है पहली पत्ती
उम्मीद, दूसरी
विश्वास, तीसरी प्यार/लगाव और चौथी भाग्य। ये लकी चार्म आपके जीवन से इन चार चीजों
की कमी पूरा करता है।
लकी चार्म कैट्स आई सभी तरह की रुकावटों को दूर कर के आगे बढ़ने का मौका
देती है। यह बुरी नज़र, ख़राब/नकारात्मक ऊर्जा और भूत-प्रेत जैसे खतरों से
रक्षा करने का कारगर उपाय है। इसकी सहायता से कारोबार में होने वाले अनचाहे
नुकसानों और परेशानियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।
तीन चाबियाँ एक ही की चेन में बहुत शुभ होती है। ये तीन चाबियाँ
स्वास्थ्य, संपत्ति/धन और प्यार का प्रतीक मानी गई है। उपहार/गिफ्ट के रूप
में दी गई चाबी किसी के दिल का दरवाज़ा खोलने का काम करती है। इससे चाबी देने वाला
प्यार के मामले में लकी साबित होता है। साथ ही अच्छी नींद से बुरे सपने दूर
रखने के लिए किसी भी धातु के छल्ले में चाबी को बेड के साथ वाली दीवार पर उल्टा लगाया
जा सकता है।
पॉवर, सौभाग्य, ख़ुशी और पवित्रता का प्रतीक है लकी चार्म ड्रैगनफ्लाई।
किसानों के लिए ये एक अच्छी फसल का इशारा है। कुछ धर्मो में इसे बदलाव का प्रतीक समझा
जाता है, इसका आसपास दिखाई देना आपकी लाइफ में किसी चेंज का सूचक होता है। साथ ही सपने
में इस लकी चार्म को देखने के अलग मतलब होते है, जैसे अगर आप इसे अपने पर बैठे हुए
देखते है तो आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी और अगर मरा
हुआ ड्रैगन फ्लाई आपके सपने में आए तो कोई बुरी खबर
मिल सकती है।
अपनी लाइफ को एन्जॉय करना और इसे दुसरो के साथ शेयर करना, एक शांत और
भरोसेमंद जानवर होने के साथ-साथ पिग की ये खूबियाँ उसे लकी चार्म बनाती है। किस्मत
के सितारे चमकाने के लिए या आर्थिक मामलो में अपना लक बढ़ाने
के लिए इसका इस्तेमाल किया
जाता है। ये पैसो को सुरक्षित/सेफ रखने के साथ ही इसका फ्लो बनाए रखने का कारगर उपाय
है, इसलिए ज्यादातर मनी बॉक्सेस या गुल्लक पिग्गी के रूप में ही मिलती है।
हिन्दुओं के साथ- साथ कुछ दुसरे देशों में भी हाथी को लकी
माना गया है। हिन्दू धर्म में भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है जिनका सिर एक
हाथी का है, इसके साथ ही वह भाग्य को सौभाग्य में बदलने के शक्ति रखते है। हाथी अपने भारी
शरीर, बुद्धिमानी और योग्यता के कारण लकी चार्म की लिस्ट में अपने जगह बना पाया है।
हाथी की सूंड/ट्रंक ऊपर की ओर की गई प्रतिमा/स्टेचू जीत और बहुत भाग्यशाली होने की
सूचक है। वहीं नीचे की ओर सूंड की हुई मूर्ति लम्बी आयु देने में सक्षम/के लिए
अच्छी मानी गई है।
लकी चार्म फ्रॉग आपके सच्चे दोस्त और लॉन्ग लास्टिंग लव की खोज को पूरी
कर सकता है। पानी और जमीन दोनों जगह पर रहने वाला जीव मेंढक का इस्तेमाल बीमारी दूर
करने के साथ पैसे को आकर्षित करने, मानसिक शान्ति और आर्थिक रक्षा के लिए किया जाता
है। फेंग शुई में मिलने वाला मुंह में कॉइन लिए तीन टांग का मेंढक घर में
रूपए-पैसे आते रहने के लिए रखा जाता है। लेकिन इसे घर में ऐसी जगह रखा जाता है जहाँ
इसे कोई देख ना सके और इसका मुंह हमेशा घर की अन्दर की ओर होना चाहिए, जिससे धन घर
में आता प्रतीत हो।
चाइना के कुछ जाने माने लकी चार्म में से एक है रेड बेट्स। माना जाता
है कि 5 रेड बेट्स पांच अलग-अलग जरूरतों को दर्शाते/पूरा करते है- खुशियाँ,
धन-संपत्ति, प्यार, सेहत और अच्छे गुण। रेड
बेट्स बुरी ऊर्जा या नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करते है, वहां के लोग इसे ताबीज
के रूप में गले में पहनते है। चमगादड़ लम्बी उम्र और हैप्पीनेस के प्रतीक है। दो
लाल चमगादड़ आपके लक को दुगना कर सकते है।
बरसात के बाद आसमान में दिखाई देने वाला रेनबो कई देशों
में लकी चार्म माना जाता है। एक पुरानी कहानी के अनुसार रेनबो के के एंड/अंत पर एक सोने से भरा पॉट है और जिसे वो मिलेगा उसका
लकी होना तो लाज़मी है इसलिए आज भी लोग इसे देखने के लिए उत्साहित हो जाते है। रेनबो
के 7 रंग और नम्बर 7 दोनों ही लकी चार्म का काम करते है जो कि आपके लक को डबल
कर सकते हैं।
नींद में नज़र आने वाली
सपनों की दुनिया आपको अच्छा और बुरा दोनों तरह का अनुभव कराती है लेकिन कभी-कभी कुछ
बुरे ख्वाब पुरे दिन पीछा नही छोड़ते। इसी मुश्किल को दूर करने का उपाय है- ड्रीमकैचर।
मकड़ी के जाल जैसा ये लकी चार्म रात में आने वाले बुरे सपनों को सुबह तक आपके
माइंड से गायब कर देता है, जिससे सिर्फ अच्छे सपने ही याद रह पाते हैं। इसे
बेड के साथ वाली दीवार में लगाया जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you for your comments/feedback
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.